Tazza Samachar

Tazza Samachar 24

Blog Daily News

Yamuna flood: आगरा में 45 साल के बाद यमुना नदी का पानी सड़कों तक पहुंचा, #TajMahal #TajMahalinYamuna #YamunaRiver

Yamuna flood: आगरा में 45 साल के बाद यमुना नदी का पानी सड़कों तक पहुंचा, #TajMahal #TajMahalinYamuna #YamunaRiver #YamunaFloods #Agra #DelhiRains #DelhiFloods

यमुना नदी का जलस्तर राजधानी दिल्ली भले ही कम हो गया है लेकिन अभी भी आगरा, अलीगढ़ में नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. आगरा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 47 बाढ़ चौकियों की स्थापना की है. यमुना नदी के बड़े जलस्तर के चलते हाथी घाट कैलाश घाट ,पोइया घाट ,दशहरा घाट, बाह, फतेहाबाद, पिनाहट में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं. गोकुल बैराज से 1 लाख क्यूसेक और ओखला बैराज से 2.57 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना में यह उफान देखा जा रहा है

Taj Mahal Flood: पहाड़ों पर बारिश से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. आगरा में यमुना का जलस्तर रविवार की सुबह खतरे के निशान को पार कर गया, जिसकी वजह से 45 साल में पहली बार यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है और यमुना का पानी ताजमहल के मुगल गार्डन में भर गया है. यमुना नदी एत्मादौला स्मारक के पास से होकर गुजर रही है. यमुना के बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है.

दिल्ली में तबाही मचाने के बाद अब आगरा मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है. आगरा में यमुना का पानी खतरे के निशान से ढाई फीट ऊपर तक बह रहा है. 45 साल बाद यमुना के पानी ने ताजमहल की दीवार को तक को छू लिया है. वहीं ताजमहल के आसपास बने निचले इलाकों में भी पानी भर गया है. ताजगंज श्मशान और पोइयाघाट दोनों पूरी तरह जलमग्न नजर आ रहे हैं. वहीं प्राचीन दशहरा घाट, एत्मादौला का मकबरा, राम बाग, मेहताब बाग, जोहरा बाग, काला गुंबद जैसे इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

ताज महल के पीछे की दीवार तक पहुंची यमुना

आगरा में ताजमहल के पास एएसआई ने प्लिंथ प्रोटेक्शन का काम किया है. इस बार यमुना का पानी वहां तक पहुंच गया है. यमुना किनारे बनी कोठरियों में एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया है. एएसआई अधिकारी प्रिंस वाजपेयी ने बताया है कि ताजमहल को इस तरह से बनाया गया है कि भारी बाढ़ आने पर भी ताज में बने मुख्य मकबरे तक पानी प्रवेश नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि आखिरी बार 1978 में भारी बाढ़ के दौरान यमुना ने ताजमहल की पिछली दीवार को छुआ था.

आगरा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है. प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियां बनाई गईं है और लोगों को अलर्ट किया जा रहा है. किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.

देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मैदानी से पहाड़ी राज्यों तक बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं. देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप देखने को मिला तो वहीं, यूपी के कई शहरों में भी बाढ़ के हालात हैं. ताजनगरी आगरा में भी यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. ताजमहल की 2 फीट तक की दीवारें यमुना के पानी में डूब गई हैं.

आगरा में मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 497.30 फीट तक पहुंच गया है, जो मीडियम फ्लड लेवल से महज 2 फ़ीट नीचे है. ताजमहल के पीछे बने ताज व्यू पॉइंट पर भी यमुना नदी का पानी पहुंच गया है. ताज व्यू पॉइंट में पानी के पहुंचने के बाद व्यू पॉइंट को आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. साथ ही, ताज महल के पीछे महताब बाग के पास में बनी ताज सुरक्षा पुलिस चौकी में भी यमुना नदी का पानी भर गया है. यमुना का पानी चौकी में पहुंचने के बाद वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अपने-अपने सामान को लेकर पास में बनीं अस्थाई चौकी पर जा रहे हैं.

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. वहीं, यूपी के आगरा में भी यमुना का पानी लोगों को डरा रहा है. मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 497.20 फीट तक पहुंच गया था. ताजमहल के पीछे बने ताज व्यू पॉइंट पर भी यमुना नदी का पानी पहुंच गया था. लेकिन, ताजमहल के अंदर पानी नहीं आया.

कहा जा रहा है कि ताजमहल का जो डिजाइन है, वो इस तरीके से बनाया गया है कि उसमें पानी नहीं आता है. ताजमहल का जो स्ट्रक्चर है, उससे यमुना काफी नीचे बहती है. ताजमहल में प्रवेश करके देखते हैं, तो आपको नदी नजर नहीं आती है. नदी को देखने के लिए हमें स्ट्रक्चर के ऊपर चढ़ना पड़ता है.

ताजमहल का स्ट्रक्चर ऐसा बनाया गया था कि पानी का लेवल यदि बढ़ भी जाए, तो वो दीवार को टच करेगा. लेकिन अंदर नहीं आ पाएगा. क्योंकि पीछे ऊँची दीवार है. ताजमहल के कंस्ट्रक्शन के समय उसके डिजाइन पर अच्छी तरह से काम किया गया था.

#TajMahal #TajMahalinYamuna #YamunaRiver #YamunaFloods #Agra #DelhiRains #DelhiFloods

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *